API पैकेज
यह वे पैकेज हैं जो जावा में पहले से ही मौजूद होते हैं। इनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं -
java.lang | इसमें बेसिक डेटा टाईप, स्ट्रिंग, थ्रेड आदि से संबंधित क्लास होती हैं। यह पैकेज स्वतः हमारे प्रोग्राम में import हो जाता है। |
java.beans | इसमें साॅफ्टवेयर कम्पोनेंट बनाने से संबंधित क्लास होती हैं। |
java.util | इसमें दिनांक, रेन्डम नम्बर आदि से संबंधित यूटिलिटी क्लास होती हैं। |
java.math | इसमें गणित से से संबंधित कार्यो के लिए क्लास होती हैं। |
java.io | इसमें इनपुट तथा आउटपुट से संबंधित क्लास होती हैं। |
java.sql | इसमें डेटाबेस पर कार्य करने से संबंधित क्लास होती हैं। |
java.awt | इसमें विन्डो, बटन, लिस्ट आदि से संबंधित क्लास होती हैं। |
java.applet | इसमें एप्लेट से संबंधित क्लास होती हैं। |
पैकेज का प्रोग्राम में प्रयोग
किसी पैकेज की क्लास को अपने प्रोग्राम में काम में लेने के लिए दो तरीके होेते हैं। इसके लिए प्रोग्राम के प्रारंभ में इन्हें इंपोर्ट करने के लिए स्टेटमेंट देना होता है। यह दो तरीके निम्नानुसार हैं -
किसी पैकेज की सिर्फ एक क्लास को इंपोर्ट करने के लिए :
import packagename.ClassName;
किसी पैकेज की सभी क्लासों को इंपोर्ट करने के लिए :
import packagename.*;
सुझाव / कमेंट
