हाइरार्कीकल इनहेरीटेन्स (Hierarchical Inheritance)
हाइरार्कीकल इनहेरीटेन्स में एक पेरेन्ट क्लास तथा एक से ज़्यादा चाईल्ड क्लास होती हैं।

इसका प्रारूप निम्नानुसार होता है -
class A // Super Class { variable declaration; method declaration; } class B extends A // Sub Class { variable declaration; method declaration; } class C extends A // Sub Class { variable declaration; method declaration; }
नीचे दिए गए उदाहरण में एक क्लास A है जिसमें एक मैथड get(...) वेरिएबलों में वैल्यू प्रदान करने के लिए तथा दूसरा मैथड put( ) इन वेरिएबलों को प्रिन्ट करने के लिए बनाया गया है। उदाहरण में एक अन्य क्लास B बनाई गई है जिसमें A क्लास को इनहेरिट किया गया है B क्लास के मैथड tot( ) द्वारा A क्लास के वेरिएबलों का योग किया गया है तथा show( ) मैथड द्वारा इस योग को प्रिन्ट किया गया है। एक अन्य क्लास C भी बनाई गई है जिसमें A क्लास को इनहरीट किया गया है तथा उसके मैथड per( ) द्वारा प्रतिशत की गणना की गई है तथा showp() मैथड द्वारा उसे प्रिन्ट किया गया है। A, B तथा C क्लास के मैम्बर्स का प्रयोग करने के लिए main( ) मैथड में B तथा C क्लास का आॅब्जेक्ट बनाया गया है।
class A
{
int a, b;
void get(int x, int y)
{
a = x; b = y;
}
void put()
{
System.out.println("a = " + a);
System.out.println("b = " + b);
}
}
class B extends A
{
int t;
void tot()
{
t = a + b;
}
void show()
{
System.out.println("Total = " + t);
}
}
class C extends A
{
float p;
void per()
{
p = (a + b) / 200.0f * 100;
}
void showp()
{
System.out.println("Percentage = " + p);
}
}
class Demo
{
public static void main(String arr[])
{
B ob=new B();
C ob1=new C();
ob.get(70, 80);
ob.put();
ob.tot();
ob.show();
ob1.get(70, 80);
ob1.put();
ob1.per();
ob1.showp();
}
}
Output:
a = 70 b = 80 Total = 150 a = 70 b = 80 Percentage = 75.0
