AWT पैकेज
awt का पूरा नाम abstract window toolkit है। जावा में awt एक ऐसा पैकेज है जिसमें कई ऐसी क्लास हैं जिनकी सहायता से हम बटन, लेबल, टैक्स्ट बाॅक्स, इमेज आदि का प्रयोग अपने प्रोग्राम में कर सकते हैं। awt पैकेज की क्लासें बड़े ही अर्थपूर्ण तरीके से व्यवस्थित होती हैं। इन क्लासों में से कुछ निम्न हैंः
BorderLayout class
इस क्लास का प्रयोग करके किसी कंटेनर में कंपोनेंट्स जैसे बटन आदि को निम्न पांच क्षेत्रों में व्यवस्थित कर सकते हैंः
- North
- East
- West
- South
- Center
Button class
इस क्लास की सहायता से पुश बटन बनाए जा सकते हैं।
CardLayout class
यह भी अन्य सभी लेआउट से भिन्न है। इसमें एक समय में केवल एक ही कंपोनेंट प्रदर्शित होता है। इस क्लास में कुछ ऐसे मैथड होते हैं जो इन अलग-अलग कंपोनेंट्स को एक-एक करके प्रदर्शित कराने के लिए प्रयोग में लिए जाते हैं।
Checkbox class
इस क्लास की सहायता से चैक बाॅक्स बनाए जा सकते हैं।
CheckboxGroup class
इस क्लास की सहायता से रेडियो बटन बनाए जा सकते हैं।
Choice class
इस क्लास की सहायता से काॅम्बो बाॅक्स बनाए जा सकते हैं।
Color class
इस क्लास का प्रयोग अपनी इच्छा के अनुसार RGB रंगों को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।
FlowLayout class
इस क्लास का प्रयोग करके कंपोनेंट्स को पैराग्राफ के टैक्स्ट की भांति एक फ्लो में सेट किया जा सकता है।
Font class
इस क्लास की सहायता से हम अपनी इच्छा के अनुसार टैक्स्ट का फोंट, स्टाइल तथा साइज़ निर्धारित कर सकते हैं।
Frame class
इस क्लास की सहायता से हम टाइटल बार व बाॅर्डर वाली विंडो बना सकते हैं।
Graphics class
इस क्लास का प्रयोग करके हम कई ग्राफिक जैसे आयत, लाइन, ओवल आदि बना सकते हैं।
GridLayout class
इस क्लास का प्रयोग करके कंपोनेंट्स को एक ग्रिड में व्यवस्थित किया जा सकता है।
Image class
इस क्लास का प्रयोग करके एप्लेट में इमेज को प्रदर्शित कराया जा सकता है।
List class
इस क्लास का प्रयोग करके कुछ आइटम्स की लिस्ट को प्रदर्शित करवाया जा सकता है।
TextField class
इस क्लास का प्रयोग करके टैक्स्ट बाॅक्स बना कर उस पर कार्य किया जा सकता है।
