Wrapper क्लास (Wrapper Class)
जावा में बेसिक डेटा टाइप जैसे int, float, byte, long आदि की वैल्यूज़ को आॅब्जेक्ट के रुप में प्रदर्शित करने के लिए प्रत्येक डेटा टाइप हेतु Wrapper क्लास होती है। यह क्लास java.lang पैकेज में होती है। Wrapper क्लास के आॅब्जेक्ट में एक बार वैल्यू स्टोर हो जाने के बाद उसे परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। जावा में अलग-अलग डेटा टाइप के लिए Wrapper क्लास निम्नानुसार होती हैः
Wrapper Class | Data Type |
---|---|
Byte | byte |
Short | short |
Integer | int |
Long | long |
Float | float |
Double | double |
Character | char |
Boolean | boolean |
सुझाव / कमेंट
